200 मीटर दौड़ में अभिनव सिंह ने मारी बाजी
सीजीसी कालेज लांडरा में 13वीं एथलेटिक मीट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
सीजीसी ग्रुप आफ कालेजेस लांडरा में 13वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट्स व रोचक खेलों के इस सुमेल उत्सव का उद्घाटन अर्जुन एवार्डी मैडम अवनीत कौर व सीजीसी के प्रेसिडेंट स. रशपाल सिंह धालीवाल द्वारा किया गया। इस एथलेटिक मीट में इनाम वितरण समारोह के तौर पर पहुंचे। मुख्य मेहमान एडिशनल आई जी आशीष कपूर व प्रभजोत कौर बाजवा इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स ने इनाम बांटने के बाद खिलाड़ियों व विद्यार्थियों के साथ अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने घर के आंगन में खेलते हुए स्कूल व कालेजेस के मैदानों का शिंगार बनते हैं। यही खिलाड़ी एक दिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की नुमाइंदगी करते हुए रिकार्ड बनाते हैं। एथलेटिक्स मुकाबलों में 200 मीटर दौड़ में अभिनव सिंह ने पहला, भंवर सिंह व प्रशांत चटर्जी ने क्रमवार दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में सिमरन ने पहला, अमन व विदुषी पंडता ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में से शुभम राणा ने पहला तरुण भारद्वाज ने दूसरा व गुरसिमरन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जैवलिन थ्रो लड़कियों में हरनील, तानिया जमवाल ने दूसरा व आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया।