फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन

बेरोजगार लाइनमैनों का मरणव्रत दूसरे दिन भी जारी, माल रोड पर धरना
3500 बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्तियां देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सीएम सिटी में बेरोजगार लाइनमैनों का मरणव्रत पावरकॉम हेडआफिस के सामने माल रोड पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर आंदोलनकारी बेरोजगार लाइनमैनों ने जोरदार धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से बाकी रहते 3500 बेरोजगार लाइनमैनों को नौकरियां देने की मांग की गई।
विज्ञापन

बेरोजगार लाइनमैन यूनियन (मान) पंजाब के प्रदेश प्रधान बलकौर सिंह मान ने कहा कि मरणव्रत पर बैठे 24 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है। अब तक प्रशासन ने किसी भी डाक्टर को चेकअप के लिए नहीं भेजा जबकि अब तक दो बार चेकअप हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पावरकॉम में करीब 20 हजार सहायक लाइनमैनों के पद खाली हैं। यूनियन की 3500 और सहायक लाइनमैनों की भर्ती की मांग बिल्कुल जायज है। पंजाब सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट को बिना धरने-प्रदर्शनों के उनकी जायज मांग को जल्द पूरा कर देना चाहिए। पावरकॉम मैनेजमेंट व सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार लाइनमैनों की मानसिक स्थिति रोजगार न मिलने के कारण दिन-प्रतिदिन बहुत खराब होती जा रही है। कुछ बेरोजगार साथी तो रोजगार न मिलने के कारण आत्महत्या भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें