फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सिख संगत के धर्मिक समागम की कमेटी के संयोजक बने अजय चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय बने धार्मिक समागम की कमेटी के संयोजक
विज्ञापन

राजपुरा। राष्ट्रीय सिख संगत की ओर से 25 मार्च को नई अनाज मंडी में 351वां श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित समागम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को कस्तूरबा रोड पर संघ परिवार की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समागम कमेटी का गठन किया गया। पांच सदस्यों की देखरेख में 101 सदस्यों की टीम तैयार की गई। टीम के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी को बनाया गया। उन्हें कार्यकारिणी गठित करने के आदेश दिए गए। इसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय संयोजक अविनाश जयसवाल ने पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से डट जाने के साथ ब्लॉक और क्षेत्रिय स्तर पर लोगों को जागरूक करने को कहा। इस दौरान भाजपा युवा नेता तरुण खुराना, परमजीत सिंह जंगपुरा, मान सिंह शामदू, अर्जुन सिंह, अशोक चक्रवर्ती, सुखविंद्र सुखी, राकेश, नरेश धीमान, रिंकू चौधरी, ओम प्रकाश पाशी और संजय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें