फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के बोझ से दुखी किसान की दिल का दौरा पडने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुरा। घन्नौर के गांव शंभू कलां में कर्ज से परेशान किसान बलबीर सिंह पुत्र तारा सिंह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
मृतक किसान के भाई सतविंदर सिंह उर्फ काला ने बताया कि उसका भाई ढाई एकड़ जमीन का मालिक था और खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। खेतीबाड़ी में लगातार नुकसान होने के कारण उसपर 7-8 लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। इसमें से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज उसने सोसाइटी से लिया था। बीते दिनों कर्ज माफी की लिस्ट में उसका नाम न आने के कारण वह परेशान रहने लगा जिससे उसे दिल का दौरा पड़ गया। अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में भेज दिया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद से किसान की पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी, भूपिंदर मनौली सूरत, बसपा नेता जगजीत सिंह छड़बड़, सुरिंदर सिंह घुम्मण ने सरकार से मांग की कि ढाई एकड़ जमीन के मालिक सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें