फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने बिहार से आए धान लदे चार ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा । बिहार से धान के भरे आये चार ट्रक विजिलेंस व अन्य विभाग के अधिकारियों ने कब्जे में ले लिए। अधिकारी कार्रवाई करने के लिए अनाज मंडी में मार्केट कमेटी पहुंचे। वहां आढ़ती ऐसोसिएशन के सदस्यों ने धक्केशाही का आरोप लगाते हुए गेट पर धरना दे पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर अधिकारियों आढ़ती एसोसिएशन के पांच सदस्यों को बात करने के लिए बुलाया और जांच करने के बाद ही बनती कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस पर मामला समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


आढ़ती रितेश कुमार ने बताया कि हमने बिहार से चार ट्रक धान जिसका वजन लगभग 100 टन के लगभग है खरीदा था। शम्भू बैरियर पर अधिकारियों ने रोक कर कागजात की मांग की। हमने उन्हें कागजात आदि दिखा दिए। इसके बाद भी अधिकारी कार्यवाई करने के लिये परेशान करने लगे। अधिकारियों पर परेशान करने का अरोप लगाते हुये एसोसिएशन के सदस्यों ने मार्केट कमेटी के दफतर के गेट पर बैठ कर दफतर पर धरना दे पंजाब सरकार के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी।

इसके बाद अधिकारियों ने आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों को अंदर बुलाया और जांच के बाद कार्यवाई करने का भरोसा देने के बाद मामला शांत करवाया। मामले की जानकारी के लिये वहां मौजूद पत्रकार अधिकारियों से बात करने के लिये दफतर के अंदर जाने लगे तो उन्हें पुलिस मुलाजिमों ने रोक लिया। कुछ देर बाद अधिकारी जब बाहर निकले तो पत्रकारों की ओर से बार बार पूछने के बाद भी बिना बताये निकल गए। विजिलेंस टीम कहां से आई थी और अधिकारी कौन थे, किसी ने भी कुछ बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें