सफाई कर्मियों का मटकी फोड़ रोष धरना
राजपुरा । नगर काउंसिल सफाई मजदूर यूनियन इंटक ने जिला प्रधान हंसराज बनवाड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मांगों के संबंध में मटकी फोड़ रोष धरना दिया। काउंसिल परिसर में आयोजित रोष धरने में हंसराज ने कहा कांट्रेक्ट तौर पर रखे गए माली, सफाई सेवक, सीवरमैन, बेलदार, फायर ब्रिगेड और ड्राइवरों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया। था। काउंसिल आश्वासन से पीछे हटते हुए कर्मचारियों को साथ अन्याय कर रही है। हंसराज ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद जो भी कर्मचारी पक्के तौर पर रखे गए थे, उन्हें एक लाख रुपये की ग्रांट व पेंशन दी जाए। मांगों पर गौर न किया गया तो रोष प्रदर्शन और तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर संजीव कुमार, अशोक कुमार, शिव कुमार, कमल कुमार, राजिन्द्र कुमार, मोनू, तेजी, धरम सिंह, राजकुमार मौजूद थे।