फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा की मिर्च मंडी में धमाका, एक की मौत, महिला सहित पांच गम्भीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा की मिर्च मंडी में धमाका, एक की मौत
विज्ञापन

धमाके की चपेट में आने वाला 200 मीटर दूर शेड पर गिरा
महिला सहित पांच की हालत गंभीर, तीन वाहन व आधा दर्जन मकान क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
शहर के अति व्यस्त इलाके में स्थित मिर्च मंडी में रविवार देर रात हुए अतिशबाजी से भरे ट्रक में धमाके के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी चपेट में आने से नजदीकी रहने वाले लोगों के घरों की दीवारें तक उड़ गई और वहां पर खड़े थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर ट्राली व स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं धमाके की चपेट में आए व्यक्ति संजय कुमार (35) निवासी राजपुरा 200 मीटर दूर एक शेड के ऊपर जा गिरा। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसा स्थल के नजदीक रहने वाले लछमन कुमार, धर्मपाल व एक अन्य निवासी राजपुरा के अलावा किराए के मकान में रहने वाले पति पत्नी भी इस हादसे में गंभीर घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शहर के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पांथे पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सारी स्थिती का जायजा लेते हुए जांच कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे आईओ इंस्पेक्टर गुलजार सिंह ने बताया कि मिर्च मंडी निवासी अमनप्रीत सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात्री उनकी कालोनी में आतिशबाजी से भरी पूरी तरह लोडिड बोलेरो पिक-अप गाड़ी उनके घरों के पास खड़ी थी जिसमें से सामान उतारा जाना था हमारी कालोनी के लोग गाड़ी संबंधी कुछ समझ पाते कि इतने में जोरदार धमाका हो गया धमाके की आवाज सुनते ही सारी कालोनी में दहशत का माहौल छा गया और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और हमें पता चला कि लोडेड गाड़ी के साथ खड़ा इसी कालोनी का रहने वाला व्यक्ति धमाके से उड़कर दूर जा गिरा है। इंस्पेक्टर गुलजार सिंह ने बताया कि कालोनी निवासी अमनप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है और गाड़ी के मालिकों के बारे जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस धमाके के चलते मिर्च मंडी निवासी व नजदीक रहने वाले हरविंद्र सिंह, संजीव कुमार बांसल, अमनप्रीत सिंह, हैप्पी सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि उनके मकानों व वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है इतना ही नहीं उनकी दुकानों व घरों में रखा लाखों का सामान बर्बाद हो गया है। उन्होंने प्रशासन व उच्च अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें