फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : न्यू महिंदरा कॉलोनी में डायरिया के 18 नए केस आए, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 94

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शहर में घलौड़ी गेट के नजदीक न्यू महिंदरा कालोनी में रविवार को डायरिया के 18 नए केस रिपोर्ट हुए। जिसके बाद कुल बीमार मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। वहीं इनमें से 9 मरीजों की हालत खराब होने के चलते अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। सिविल सर्जन डा. राजू धीर ने अपनी टीम के साथ रविवार को न्यू महिंदरा कालोनी में विभाग की तरफ से बनाई अस्थायी डिस्पेंसरी का दौरा किया। जहां मरीजों की जांच करके उन्हें विभाग की तरफ से मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके डा. धीर ने लोगों से अपील की कि वह डायरिया से घबराए नहीं, बल्कि सावधानी बरतते हुए पीने वाले पानी को उबाल कर पिएं। साथ ही अपने आसपास सफाई रखें। साथ ही कहा कि किसी किस्म का बुखार या उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तुरंत सेहत जांच कैंप में पहुंच कर दवा लें। उन्होंने कहा कि यह अस्थायी डिस्पेंसरी अभी फिलहाल कुछ दिन और चलाई जाएगी।
इस मौके सेहत विभाग के जिला एपिडिमोलोजिस्ट डा. दिवजोत सिंह ने कहा कि अब तक कालोनी के लोगों को 825 के करीब ओआरएस पैके टों का वितरण करने के साथ ही पीने वाले पानी को साफ करके पीने योग्य बनाने के लिए 8500 क्लोरीन की गोलियां बांटी जा चुकी हैं। इसके अलावा रविवार को दो और स्टूल के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। शनिवार को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इलाके के लोगों को फिलहाल नगर निगम की ओर से टैंकरों के जरिये पीने वाला पानी मुहैया कराया जा रहा है। उधर सेहत विभाग की टीमों की ओर से घर-घर सर्वे करके लोगों को इस बीमारी से बचाव संबंधी जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को खाने-पीने की चीजें ढक कर रखने, हाथों को बार-बार धोने और पानी उबाल कर पीने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें