उत्कर्ष और सिमरन वर्मा सम्मानित
राजपुरा। जैैस्पर स्कूल फोकल प्वाइंट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रमुख विद्यार्थियों को कमरबंद और बैंज लगाकर उन्हें हाउस का कैप्टन नियुक्त किया गया। जैस्पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका हर्ष अलरेजा ने बताया कि सेशन शुरू होने पर स्कूल की ओर से अनुशासन में रहने वाले, खेलों में निपुण और अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए स्कूल के मुख्य छात्र उत्कर्ष और मुख्य छात्रा सिमरन वर्मा को कमरबंद और बैंज देकर सम्मानित किया गया। इसी समारोह में ही हर हाउस का कैप्टन चुना गया। इस अवसर पर काफी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद रहा।