अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने पटियाला जिले के 17 पंचायत सचिवों को सस्पेंड किया है। यह कार्रवाई पंचायती जमीन की बोली में नियमों के उल्लंघन और बोली के पैसे बैंक में जमा न कराने पर हुई। सस्पेंड किए गए सचिव पातड़ां, समाना, सनौर, पटियाला और नाभा विधानसभा क्षेत्रों से हैं।
सस्पेंशन के दौरान इनका हेड ऑफिस जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी पटियाला का दफ्तर होगा। इन्हें पंजाब सिविल सर्विस रूल्स के नियम 7.2 के तहत गुजारा भत्ता मिलेगा, बशर्ते वे किसी अन्य नौकरी में न हों। विभाग ने पंचायती बोली का रिकॉर्ड मांगा, पर 17 सचिव इसे पेश नहीं कर सके। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी भेजकर सस्पेंशन की कार्रवाई की गई।