135 बच्चों के दांतों की जांच
राजपुरा। रोटरी क्लब ग्रेटर की ओर से गांव बठोनिया के सरकारी स्कूल में दांतो का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें इलाके के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ नवदीप वालिया ने 135 बच्चों के दांतों का चेकअप किया। डा. वालिया ने स्कूली बच्चों को दांतों की सफाई के लिए विशेष प्रकार से टिप्स भी दिए गए। इस दौरान रत्न शर्मा, मनोज मोदी, नरेश गोयल, शाम सुंदर, ओपी आर्य और मान सिंह मौजूद थे।