पोलियो की बूंदे पिलाने का अभियान शुरू
राजपुरा। पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाने का अभियान सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. रणजीत सिंह की अध्यक्षता में रविवार से शुरू हुआ। पोलियो अभियान के प्रभारी डॉ. जीएस बोपाराय ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान में सिविल अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज व समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाई जा रही है। इस दौरान डॉ. सुषमा शर्मा के साथ उनकी टीम मौजूद रहीं।