पटियाला। एडीसी शौकत अहमद परे ने जिले के माल अधिकारियों को हिदायत दी कि वह जमीन की निशानदेहियां, इंतकाल, जमीनों की तकसीम और सरकारी मालिया की रिकवरी के बकाया मामलों का निपटारा पहल के आधार पर करें। विभिन्न विभागों के काम की समीक्षा करने के लिए रखी बैठक में माल विभाग के काम की समीक्षा के दौरान लंबे समय से पेंडिंग पड़े केसों का एडीसी ने सख्त नोटिस लिया। उन्होंने संबंधित माल अधिकारियों को अगली बैठक से पहले सरकार की ओर से तय लक्ष्य मुताबिक रिकवरी करने की हिदायत भी की। उन्होंने कहा कि इंतकाल के केसों में 15 दिनों के अंदर-अंदर निपटारा किया जाए। कोई अधिकारी केसों को लंबे समय तक पेंडिंग रखता है तो यह उसकी एसीआर में दर्ज किया जाएगा। एडीसी ने पंचायत विभाग के कामों की समीक्षा करते हुए सभी ब्लाक विकास व पंचायत अफसरों को हिदायत की कि वह बिना किसी देरी के विकास काम पूरा करें। जो काम पूरे हो गए हैं उनके यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट तुरंत भेजे जाएं।