राजपुरा में सफाई अभियान चलाया
राजपुरा। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के 64वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सतगुरु माता साविन्द्र हरदेव की प्रेरणा से सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पौधरोपण किया गया। इस अभियान के तहत राजपुरा के सिविल अस्पताल, रेलवे स्टेशन और शिवाजी पार्क में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सेवादल के सेवादारों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे पीपीसीसी के सदस्य निर्भय सिंह मिल्टी ने कहा कि इस संस्था की ओर से जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय कदम है। इस दौरान शांति प्रकाश, सुरिंद्र कुमार, रतन लाल, हाकिम प्रकाश, आत्मप्रकाश, ओमप्रकाश, हंसराज, अनिल कुमार, रवि कुमार भी मौजूद थे।