भगत सुदामा क्लब की ओर से कुश्ती मुकाबले प्रधान भगत शाम सुंदर की अध्यक्षता में कराए गए।
मुख्य मेहमान के तौर पर लोक सेवा समिति के प्रधान डा. सोनू शर्मा शामिल हुए। मुकाबलों में गांव अवांखा की टीम प्रथम रही।
डा. सोनू शर्मा ने कहा कि आज का युवा नशे की दलदल में फंसता जा रहा हैै। नशे के चलते युवा अपने जीवन को तबाह करता जा रहा है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि वह नशे से दूर रहकर खेलो की ओर ध्यान देना चाहिए। विजेता टीम को मुख्य मेहमान में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संजीव शर्मा भाजपा नेता, डा. सुखदेव, रिशू, दीपू, मनी, संदीप कुमार, मुनीष कुमार, वेद प्रकाश, रुप लाल, विकास शर्मा उपस्थित थे।