फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने कुश्ती में दिखाए जौहर

Sun, 27 Oct 2013 10:23 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी सभ्याचारक मेला कमेटी सुजानपुर की ओर से स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती को समर्पित दूसरे छिंज मेले का आयोजन कमेटी के चेयरमैन राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। स्टेडियम ग्राउंड सुजानपुर में आयोजित छिंज मेले में डिप्टी स्पीकर पंजाब दिनेश सिंह बब्बू मुख्य अतिथि रहे। मेले में पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती के जौहर दिखाए।
विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी स्पीकर ने बड़ी माली के विजेता को 16 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छोटी माली के विजेता को छह हजार और उपविजेता को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

उन्हाेंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे का त्यागकर ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। गांवों और शहरों में युवाओं के लिए जिम खोले गए हैं और खेलों का सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर महिंदर बाली, भाजपा मंडल प्रधान रूपलाल, स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के प्रधान चेतन महाजन, रवि बव्बर, सुरिंदर वर्मा, बोवी महाजन, डा. अविनाश डोगरा, अशोक बावा, डा. अमरजीत सिंह, सुरिंदर मन्हास, सरपंच रछपाल सिंह, अमित सागर, ठाकुर रंजीत सिंह, पार्षद जगदीश राज, मदनलाल, छिंदा, संजय, राकी महाजन, नवनीत शर्मा, बाबा बिशन शाह, रमेश शर्मा, बलवंत राय, विपिन कुमार, सन्नी सरोच, रामरक्षपाल, रतन शर्मा,  गौरव, सुभाष अबरोल, रामदिता रंधावा, वेद प्रकाश उप्पल, मनोहर लाल फौजी, योगेश शर्मा, बोधराज, रंजू पहलवान, राम रक्खा और दिव्यम महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें