फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान, सिएरा लियोन और इंग्लैंड ने जीते मैच

Wed, 04 Dec 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप के चार मैच गुरदासपुर के सरकारी कॉलेज के शहीद ले. शहीद नवदीप सिंह (अशोक चक्र) खेल मैदान में हुए। बुधवार को शाम को फ्लड लाइटों के बीच चार विदेशी टीमें भिड़ीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य संसदीय सचिव देसराज धुग्गा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। करीब 5:30 बजे पहला मैच स्काटलैंड और सिएरा लियोन (पूल बी.) के बीच में हुआ जिसमें सिएरा लियोन ने स्काटलैंड को 25-58 से हराया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में दूसरा मैच इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच करीब सात बजे शुरू हुआ। इस मैच में इंग्लैंड ने मैक्सिको को 58-25 अंकों के अंतर से हरा दिया।

तीसरा मैच पाकिस्तान और डेनमार्क के बीच हुआ जिसमें पाकिस्तान ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क को 72-22 अंकों के अंतर से पराजित कर दिया।

इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच हुए मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संसदीय सचिव एवं गुरदासपुर हलके के विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने शिरकत की।

पाकिस्तान तथा डेनमार्क के बीच हुए मैच में मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें