फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षिका के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए’

Mon, 29 Feb 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक संगठनों ने छेड़छाड़ के विरोध में टीचर रुपिंदरजीत कौर के माथे पर गोली मारकर हत्या किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को संगठनों ने डीएसपी सिटी जगबिंदर संधू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और पैलेस मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


संगठनों ने ज्ञापन में कहा कि सबसे पहले आरोपियों की ओर से किए गए नशे की पड़ताल करवाई जाए। फरार आरोपी को भी जल्द से गिरफअतार किया जाए और पैलेसों में सुरक्षा को यकीनी बनाए जाए। संगठनों के नेताओं ने संबंधित पैलेस के मालिक पर भी बनती कार्रवाई करने की मांग रखी है, जिसमें गत दिन वारदात को अंजाम दिया गया था।

चेतावनी देते हुए अध्यापक नेताओं ने कहा कि यदि इस मामले में जल्द से जल्द बनती कार्रवाई  नही हुई तो संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। गौरतलब है कि पुलिस थाना सिविल लाइन ने परमिंदर सिंह, दिलबाग सिंह दोनों निवासी ढ़ल्ला और करण प्रताप सिंह निवासी औलख कलां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परमिंदर सिंह और करण प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।  दिलबाग सिंह अभी फरार है। प्रदर्शन में अध्यापक दल, जीटीयू, कंप्यूटर अध्यापक, एसएसए-रमसा यूनियन, पंजाब आंगनबाढ़ी यूनियन, लेक्चरार यूनियन और आर्ट एंड क्राफ्ट यूनियन के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें