श्री साईं इंस्टीट्यूट बधानी ने चौथे श्री साईं प्रीमियर लीग टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को विधिवत रूप से आगाज हुआ। श्री साईं इंस्टीटयूट में चलने वाले तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन इंजी चेयरमैन एस के पुंज मुख्यातिथि व एमडी तृप्ता पुंज ने किया।
पहले दिन के टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। पहला मैच श्री साईं पालीटेक्निक कालेज व श्री साईं कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मध्य में खेला गया। पालीटेक्निक कालेज की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने के निर्णय लिया।
पूरी टीम ने निर्धारित ओवरों में 127 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में श्री साईं कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के टीम ने 20 ओवरों में मात्र 114 रन बना सकी। साईं पालीटेक्निक की टीम ने 13 रनों से जीत प्राप्त की। सर्वाधिक रन बटोरने व ज्यादा विकेटें लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब मोहित को दिया गया।
दूसरा मैच श्री साईं कालेज ऑफ मैनेजमेंट एवं आईटी व श्री साईं कालेज ऑफ फार्मेसी के बीच में शुरू हुआ। मैनेजमेंट की टीम ने टास जीत कर फार्मेसी कालेज को पहले खेलने का न्योता दिया। फार्मेसी की टीम ने 20 ओवरों में 132 रन बनाए। मैनेजमेंट की टीम अपने निर्धारित 110 रन बना सकी।
फार्मेसी कालेज ने 22 रन से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदीप ने प्राप्त किया। इस मोके पर प्रिंसिपल चीफ को ऑर्डिनेटर तुषार पुंज, डॉ योगेश भोमियां, डा दयाल चंद, डॉ जाहिद अली, अश्वनी शर्मा, नीरज भंडारी आदि मौजूद थे।