फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा होने पर जहर निगला

Tue, 04 Mar 2014 10:41 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की धक्का कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर पत्नी से फोन पर किसी बात पर झगड़ा होने के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे तुरंत पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के डाक्टर डा. सुच्चा राम ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाले व्यक्ति की पहचान विनोद पुत्र मनसा राम निवासी धक्का कालोनी के रूप में हुई है। वहीं विनोद कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी झगड़ा करके राजस्थान चली गई है। मंगलवार सुबह फोन पर किसी बात को लेकर उनमें दोबारा नाेंकझाेंक हो गई।

गुस्से में उसने जहरीली वस्तु निगल ली। डा. सुच्चा राम ने बताया कि विनोद की हालत गंभीर है। विनोद को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें