फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए खतरा बने लावारिस पशु

Wed, 18 Sep 2013 11:00 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के लाख दावों के बावजूद शहरवासियों को लावारिस पशुओं से निजात नहीं मिल पाई है। ये लावारिस पशु शहर के हर चौक, सड़क और बाजारों में झुंड बनाकर घूमते रहते हैं।
विज्ञापन


शहरवासी अश्विनी कुमार, दिलजीत सिंह, विनोद कुमार, रवि कुमार, सतीश कुमार ने बताया कि शहर में गायों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आए दिन शहरवासियों को किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इन पशुओं के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। मालूम हो कि लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से एक कैचर टीम का भी गठन किया गया था लेकिन यह टीम आज तक एक भी लावारिस पशु नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन


सांड़ ने ली थी एक व्यक्ति की जान
कुछ दिन पहले ही एक सांड़ ने मॉडल टाउन में एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। उस व्यक्ति का पठानकोट सिविल अस्पताल में कई दिन तक इलाज भी चला लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने उस सांड़ को पकड़कर शहर से बाहर तो छोड़ दिया लेकिन आज भी कई लावारिस सांड़ शहर में घूम रहे हैं जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।

शहरवासियों की प्रशासन से अपील
शहर के लोगाें ने प्रशासन से लावारिस पशुओं को पकड़कर शहर की हद से बाहर छोड़ने की मांग की है।  शहरवासियों के मुताबिक वे पहले भी कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें