पठानकोट। शहर के निकटवर्ती गांव माधोपुर के पास मंगलवार रात होटल में नव वर्ष की पार्टी मनाकर बाइक पर घर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी पहचान जोगिंद्र पाल व अजय दोनों निवासी माधोपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि देर रात्रि को दोनों नशे की हालत में घर लौट रहे थे कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। डाक्टर ने दोनों की हालत को खतरे से बाहर बताई है।