रेलवे स्टेशन पठानकोट पर ट्रेन की चपेट में आने से जीआरपी के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (51) निवासी राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी दविंद्र सिंह रंधावा ने बताया कि कुलदीप सिंह सोमवार की देर शाम ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान जम्मू से आ रही टाटा मूरी की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।