फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे

Tue, 24 Dec 2013 10:54 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 8.12 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। जानकारी के मुताबिक मीरथल निवासी रविंदर कुमार ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि उसने बटाला की बैंक कॉलोनी निवासी भगत कुनाल के साथ न्यूजीलैंड जाने के लिए बात की थी। उनके बीच न्यूजीलैंड के लिए 8.12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। तय सौदे के मुताबिक कुनाल को पैसे दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि कुनाल ने रविंदर को न्यूजीलैंड जाने के लिए एक वीजा थमा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एंबेसी में चेक कराने पर वीजा जाली निकला। वीजा जाली होने की सूचना उसने कुनाल को दी और अपने पैसे वापस मांगे। आरोप लगाया कि कुनाल ने पैसे लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज अनिल कुमार की जांच के आधार पर धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में भगत कुनाल के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

दड़ा सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने नरोट जैमल सिंह के फतेहपुर अड्डा में छापामारी करके दड़ा सट्टा खिलाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे नकदी, दड़ा सट्टा की पर्ची और तीन कंप्यूटर जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज वेद प्रकाश ने गश्त के दौरान फतेहपुर अड्डा में छापामारी की। पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो लोग अड्डे में पंजाब सरकार की लाटरी की आड़ में लोगों को फंसाकर 10 रुपये में 100 रुपये कमाने का झांसा देकर दड़ा सट्टा लगा रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे 26,800 रुपये की नकदी, दड़ा सट्टा की पर्ची और तीन कंप्यूटर भी जब्त किए। आरोपियों की पहचान गांव मलड़मां निवासी अनिल कुमार और नड़ोरी निवासी रोशन लाल के रूप में हुई है। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें