फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए जंग तेज

Wed, 16 Oct 2013 10:48 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों से पहले ही भाजपा में टिकट को लेकर दो दिग्गज आमने-सामने हो गए हैं। भाजपा की ओर से पूर्व सांसद विनोद खन्ना को गुरदासपुर के बजाय अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की अटकलों के बाद टिकट की यह जंग और तेज हो गई है।
विज्ञापन


यदि हाईकमान पूर्व सांसद विनोद खन्ना को नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अमृतसर से चुनाव लड़ाती है तो लोकसभा हलका गुरदासपुर में समीकरण पूरी तरह से बदल सकते हैं। विनोद खन्ना के बाद स्वर्ण सलारिया के नाम पर मुहर लगने की पूरी चर्चा है लेकिन, राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक गुरदासपुर हलके में ही मौजूद भाजपा के दिग्गज नेता एसके पुंज की मौजूदगी को भी कम नहीं आंका जा रहा है। एसकेे पुंज को भी टिकट की दौड़ का सशक्त दावेदार माना जा रहा है।

हालांकि पुंज की ओर से टिकट को लेकर खुलकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है लेकिन पार्टी हाईकमान इस समय सभी बड़े कार्यक्रम और मीटिंगों का आयोजन उनके कॉलेज में ही करवा रही है। यही नहीं खुद भाजपा पंजाब प्रधान कमल शर्मा भी उनके कॉलेज में मीटिंग करके गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी की हुई इन मीटिंगों पर कई राज्यस्तरीय मसलों पर भी मंथन किया गया है। लिहाजा, उनके कॉलेज में हुई इन बड़ी मीटिंगों और बड़े नेताओं का आना उनकी पार्टी के प्रति बढ़िया पैठ को दर्शाता है। उधर, बात की जाए स्वर्ण सलारिया की तो स्वर्ण सलारिया भी लंबे समय से पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

लोकसभा हलका गुरदासपुर में पार्टी के प्रत्येक सम्मेलन में शिरकत ही नहीं कर रहे बल्कि इन कार्यक्रमों का सारा दारोमदार अपने कंधों पर उठाकर  मेहनत कर रहे हैं। पार्टी में अपनी बढ़िया कार्यशैली को लेकर स्वर्ण सलारिया के पार्टी के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं, वहीं वे इन दिनों मुख्यमंत्री के भी काफी करीबी हैं।

कांग्रेस को टक्कर देने के लिए भाजपा इन दोनों में से किस दिग्गज पर अपना भरोसा जताएगी यह तो फिलहाल आने वाले समय में ही तय होगा।  लेकिन इन दिनों टिकट को लेकर भाजपा में यह दोनों नेता आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें