फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज की रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी

Mon, 06 Jan 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। शहर के एक व्यक्ति ने रुलिया राम कालोनी निवासी तीन व्यक्तियों के खिलाफ एक करोड़ रुपये का कर्ज नहीं लौटाने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिटी पुलिस ने शिकायत कर्ता के ब्यान पर एक दंपति और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गुरदासपुर निवासी बलदेव राज अबरोल ने एसएसपी सुखवंत सिंह गिल को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रुलिया राम कालोनी निवासी हरिन्द्र सिंह, उसकी पत्नी संयोगिता बेदी व बेटे लव बेदी ने दो प्रतिशत ब्याज समेत तीन माह में लौटाने की शर्त पर 1 करोड़ रुपये का कर्ज  शर्त पर लिया था। आरोपी ने  उनसे वादा किया था कि यदि वह रकम वापस नही कर पाया तो हयातनगर स्थित शैलर वाली जायदाद उसके नाम कर देगा।

बलदेव राज ने बताया कि हरिन्द्र सिंह बेदी उसका रिश्तेदार है। दोनों परिवारों की अच्छी जान पहचान होने के कारण उसने अपना मकान 88 लाख 50 हजार रुपये में बेचकर और उसमें कुछ राशि और मिलाकर एक करोड़ रुपया आरोपियों को दे दिया। बलदेव राज ने आरोप लगाया कि जब मैं अपनी रकम आरोपियों से वापस मांगता हूं तो तीनों जान से मारने की धमकी देते है।
विज्ञापन

एसएसपी सुखवंत सिंह ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामले की जांच एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोआ को सौंप दी। एसपी सरोआ ने मामले की जांच के बाद हरिन्द्र सिंह बेदी, संयोगिता बेदी और लव बेदी को दोषी पाया और उन पर कार्रवाई की सिफारिश की। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
 इस संबंध में एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिएए कई बार उनके घर पर छापेमारी की, लेकिन तीनों आरोपी घर पर ताले लगा कर फरार हो गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें