फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तंग आकर दी जान

Sun, 06 Oct 2013 10:34 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ढांगू रोड निवासी एक युवक ने पत्नी के संबंधों से तंग आकर फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की पहचान सोनू (31)  पुत्र सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


मृतक की मां चंदा पत्नी सुरिदंर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी गांव संदरा (होशियारपुर) निवासी सुरजीत पुत्री युगल किशोर के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि सुरजीत के उन्हीं के गांव निवासी घुग्गा के साथ कथित संबंध थे, जिनका सोनू को पता चल चुका था और उनमें अकसर झगड़ा होता रहता था।

चंदा ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी को मायके जाने पर रोकता था लेकिन वह नहीं मानती थी। कुछ दिन पहले सुरजीत अपनी मां जीवन लता और दोनों बहनों राधो तथा निशी को साथ ससुराल में आई और अपने पति के साथ मारपीट की। इसके बाद से सुरजीत अपने मायके में है और पीछे से उनका बेटा परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा  शनिवार रात को अपने कमरे में सोया हुआ था।
विज्ञापन


वह रात को शौचालय जाने के लिए उठी तो देखा कि उनका बेटा पंखे से लटक रहा था। इस पर उसने तुरंत रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

थाना डिवीजन नं.2 के एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की माता चंदा पत्नी सुरिंदर सिंह के बयानों के आधार पर सोनू की पत्नी समेत उपरोक्त पांचों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें