फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के कारिंदों ने रचा लूट का ड्रामा

Mon, 25 Nov 2013 10:28 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के एक गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात दो कारिंदों ने अपने ही पेट्रोल पंप से 40 हजार लूट लिए। बाद में खुद ही पंप मालिक को फोन पर सूचना दी कि बदमाशों ने हथियारों के दम पर पेट्रोल पंप से चालीस हजार रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो आरोपी पंप के कारिंदे ही निकले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों से चालीस हजार रुपये भी जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


डीएसपी कार्यालय फतेहगढ़ चूड़ियां में डीएसपी किरपाल सिंह चाहल ने बताया कि सोमवार को फतेहगढ़ चूड़ियां-बटाला रोड पर पड़ते गांव कहदियां राजपुता में स्थित पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे कारिंदों ने फोन पर पंप के मालिक रमिंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी शंकरपुरा डेरा बाबा नानक (बटाला) को बताया कि दो हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर पंप से चालीस हजार रुपये लूट लिए। रमिंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंप के दोनों कारिंदों से पूछताछ की तो दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने ही नकली लूट का ड्रामा रचा था। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से 20-20 हजार रुपये कुल 40 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान जोगिंदरपाल पुत्र गौरख नाथ निवासी मुर्गी मोहल्ला बटाला और सर्बजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी गांव रियाली के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 382 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तीन घंटे में सुलझाई गुत्थी
पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई इस वारदात को कुछ ही घंटो में सुलझा लेने का दावा किया है। इस संबंध में डीएसपी किरपाल ने बताया कि पुलिस ने इस नकली लूट की गुत्थी को महज तीन घंटो में सुलझाया है। उन्होंने बताया कि यह वारदात सोमवार को करीब 10 बजे घटी और पुलिस ने करीब एक बजे इस गुत्थी को सुलझा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें