फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Sat, 23 Nov 2013 10:32 PM IST
गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना बरियार के  तहत आते गांव घुल्ला के पास पड़ते खरना मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। पेड़ से टकराने के बाद कार पलटियां खाते हुए करीब बीस फुट दूर जा गिरी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना बरियार के एएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि हादसे में मार जाने वाले व्यक्ति की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी चंदू नंगल (डेरा बाबा नानक) के रूप में हुई है। बलजिंदर कार में सवार होकर दीनानगर से अपने गांव जा रहा था। बरियार के पास खरना मोड़ के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनार पेड़ से टकरा गई।

अध कटे पेड़ हादसों का कारण
करीब एक डेढ़ माह पहले आंधी से गुरदासपुर दीनानगर रोड पर सड़क किनारे खड़े कई पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने सड़क के बीच पड़े पेड़ों को काट दिया था जबकि पेड़ों की जड़ और तने सड़क के किनारे ही पड़े रहने दिए। इन कटे पेड़ों के कारण यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें