पुलिस थाना बरियार के तहत आते गांव घुल्ला के पास पड़ते खरना मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। पेड़ से टकराने के बाद कार पलटियां खाते हुए करीब बीस फुट दूर जा गिरी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना बरियार के एएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि हादसे में मार जाने वाले व्यक्ति की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी चंदू नंगल (डेरा बाबा नानक) के रूप में हुई है। बलजिंदर कार में सवार होकर दीनानगर से अपने गांव जा रहा था। बरियार के पास खरना मोड़ के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनार पेड़ से टकरा गई।
अध कटे पेड़ हादसों का कारण
करीब एक डेढ़ माह पहले आंधी से गुरदासपुर दीनानगर रोड पर सड़क किनारे खड़े कई पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने सड़क के बीच पड़े पेड़ों को काट दिया था जबकि पेड़ों की जड़ और तने सड़क के किनारे ही पड़े रहने दिए। इन कटे पेड़ों के कारण यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं।