फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में जुटी एजेंसियां, टीम गठित

Mon, 12 May 2014 10:48 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर गत दिनों पकड़े गए हिजबुल मुजाहिदीन के एजेंट रविश उल इस्लाम को जीआरपी ने 19 मई तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


इसके चलते प्रारंभिक पूछताछ में रविश ने कई अहम खुलासे किए हैं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने से साफ मना कर दिया है।

पठानकोट के एसएसपी राकेश कौशल ने आतंकी द्वारा दी जानकारी को सार्वजनिक करने से मना करते हुए कहा कि अब तक की जांच में जो भी जानकारी जुटाई गई है, उसे पुख्ता करने के लिए जीआरपी की टीम गठित की गई है। आरोपी रविश उल इस्लाम द्वारा दी गई प्रत्येक जानकारी की असलियत को जानने के लिए बारिकी से जांच हो रही है।
विज्ञापन


जीआरपी का कहना है कि रविश ने अब तक यही स्वीकार किया है कि उसके पास से बराम हथियारों को वह बिहार से लेकर आ रहा था।

आज बिहार रवाना होगी जीआरपी की टीम
जीआरपी के एसएचओ रामकृष्ण ने बताया कि पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आतंकी द्वारा पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी की असलियत जानने के लिए मंगलवार को जीआरपी की टीम बिहार के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि चार लोगों की इस टीम में थानेदार व दरोगा सहित अन्य जवान शामिल हैं। टीम जांच में जो रिपोर्ट तैयार करेगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें