पठानकोट। डॉ. सूरज प्रकाश शर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शहीद मेजर दीपक सिंह पड्डा सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। यह जानकारी प्रधान डॉ. सूरज प्रकाश शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि उनका ट्रस्ट काफी समय से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। इसी के तहत सोमवार को स्कूल के करीब 30 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व छात्रवृत्तियां प्रदान करने की घोषणा भी की। इस मौके पर बीआर गुप्ता, आशु शर्मा, विजय शर्मा, डॉॅॅॅॅ. जोगिंद्र पाल रियाली, आरके कोहली, रमेश शर्मा, भगवती प्रसाद, हरीश मेहता, डीपी सैनी, सुनिता, आरती, सुखविंद्र कौर, रमन कुमार, ललित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।