फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 07 Oct 2013 10:34 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्टेट पेंशनर कनफेडरेशन की बैठक सोमवार को विविध भारती विद्यालय सुजानपुर में तहसील प्रधान सरदारी लाल महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपप्रधान पंजाब केएल वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर स्टेट पेंशनरों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। केएल वशिष्ठ  ने कहा कि पंजाब सरकार पेंशनरों की बैंकों में कटौती के हाईकोर्ट के फैसले का अनुसरण नहीं कर रही। कोर्ट ने फैसला दिया है कि पेंशनों की कटौती नहीं की जाएगी। इसके बावजूद बैंक में कटौती अब तक जारी है।

उन्हाेंने कहा कि पंजाब सरकार ने अभी तक अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी नहीं की है जबकि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को जुलाई की किस्त भी दे दी है। उन्होंने कहा कि पेंशनों के मेडिकल भत्ते की बढ़ोतरी नहीं की गई जो गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पंजाब सरकार पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं करती तब कि सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा । इस मौके पर सोमराज, रामचंद, शालीग्राम, जगदीश सिंह  और सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें