पंजाब स्टेट पेंशनर कनफेडरेशन की बैठक सोमवार को विविध भारती विद्यालय सुजानपुर में तहसील प्रधान सरदारी लाल महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपप्रधान पंजाब केएल वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर स्टेट पेंशनरों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। केएल वशिष्ठ ने कहा कि पंजाब सरकार पेंशनरों की बैंकों में कटौती के हाईकोर्ट के फैसले का अनुसरण नहीं कर रही। कोर्ट ने फैसला दिया है कि पेंशनों की कटौती नहीं की जाएगी। इसके बावजूद बैंक में कटौती अब तक जारी है।
उन्हाेंने कहा कि पंजाब सरकार ने अभी तक अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी नहीं की है जबकि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को जुलाई की किस्त भी दे दी है। उन्होंने कहा कि पेंशनों के मेडिकल भत्ते की बढ़ोतरी नहीं की गई जो गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पंजाब सरकार पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं करती तब कि सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा । इस मौके पर सोमराज, रामचंद, शालीग्राम, जगदीश सिंह और सतपाल मौजूद रहे।