फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर दबोचा, नौ पशु मुक्त करवाए

Tue, 03 Dec 2013 10:32 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से नौ पशुओं को तस्करों के कब्जे से मुक्त करवाया। डीएसपी रूरल-2 मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने डिफेंस रोड माधोपुर में नाका लगाया था।
विज्ञापन


शिव सेना बाल ठाकरे के प्रधान योगराज शर्मा को डिफेंस रोड के रास्ते जम्मू-कश्मीर में पशुओं की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। योगराज की सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने डिफेंस रोड पर दबिश दी और सड़क के एक तरफ नौ बैलों को बंधा हुआ पाया।

पुलिस देखकर दो तस्कर बिना नंबर की अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। डीएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों में माधोपुर निवासी बशीर को पुलिस ने छापामारी करके गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी राजू अभी फरार है। डीएसपी ने बताया कि उक्त दोनों तस्कर अपने  साथियों के साथ मिलकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश से बैल तथा गायों को चोरी करके माधोपुर में अपने डेरे में जमा करते और बाद में रावी दरिया के रास्ते से जेंडके में काटने की नीयत से लेकर जाते थे। डीएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ चोरी और पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि राजू की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें