फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई नाला जाम होने से भड़के किसान

Fri, 13 Dec 2013 10:32 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साथ सटे गांव धीरा समेत आसपास के पांच गांवों के किसानों ने नलवा पुल के पास पठानकोट-घरोटा मार्ग पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने राज्य सरकार का पुतला भी फूंका। आधे घंटे तक लगे जाम से गांव घरोटा, लाडोचक्क, डेहरीवाल से पठानकोट शहर आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि एमबी (ब्यास लिंक) नहर से निकलने वाले रजवाहे की नहरी विभाग सफाई नहीं करवा रहा है जबकि प्रत्येक वर्ष नहरी विभाग को इस नाले की सफाई करवानी होती है।
विज्ञापन


किसान सारा सिंह, जोगिंदर सिंह, ओंकार सिंह, दिलावर सिंह, दविंदर सिंह, राज कुमार, रंजीत सिंह, राजन सिंह, बलवंत सिंह, नरिंदर सिंह, लक्की कुमार, एसएस बावा ने बताया कि माधोपुर ब्यास लिंक से निकलने वाला सिंचाई नाले से धीरा, डेहरीवाल, लाडोचक्क, भरोली, जमालपुर क्षेत्र के किसानों के खेतों को पानी पहुंचता है लेकिन सिंचाई विभाग ने नाले की सफाई नहीं करवाई है जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

नाले के आसपास बहुत ज्यादा गंदगी फैल गई है जिससे निकासी अवरुद्ध हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि
नहरी विभाग की मिलीभगत से कुछ लोगों ने इस नाले पर कब्जे भी कर रखे हैं। नाले के ऊपर पक्की स्लैब डाल ली हैं, इस कारण सफाई के लिए नाले में जेसीबी मशीन घुस नहीं पाती है।
विज्ञापन


किसानों ने सरकार से इस नाले को पक्का करवाने की मांग की। वहीं किसानों ने कहा कि  नाले की सफाई के लिए वे कई बार डीसी और नहरी विभाग के सब डिवीजन इंजीनियर से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले की सफाई जल्द नहीं करवाई गई तो वे अपना संघर्ष तेज कर देंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें