काहनूवान चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक खोखे के पास सक्रिय रॉकेट लांचर मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रॉकेट लांचर को सुरक्षित स्थान पर रखकर जांच शुरू कर दी है।
सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह कुछ लोगों ने सूचना दी कि काहनूवान चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक खोखे के पास बेंच के नीचे बम जैसी चीज पड़ी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां जीवित रॉकेट लांचर पड़ा हुआ था।
उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि सुबह कुछ लोग खोखे के पास आग सेक रहे थे। पास ही स्थित एक बैंच के नीचे लांचर पड़ा था। उसे देखकर लोग घबरा गए और पुलिस को सूचित कर दिया। उन्होंने बताया कि यह रॉकेट लांचर लगता है कि किसी ने कुछ दिन पूर्व यहां रख दिया था। सेना को इस बोर में सूचित कर दिया गया है।