यूबीडीसी नहर से जुड़े बादशाही नाले की दीवार लहरों के चोट के कारण ध्वस्त हो गई। गांव भदराली के समीप अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दीवार टूटने के बाद नाले के किनारे की सड़क का एक हिस्सा भी धराशाई हो गया है।
इससे गांव का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। उधर, मौके पर 30 फुट लम्बा व 15 फुट चौड़ा गड्ढा बनने से अब ग्रामीण अनहोनी की आशंका को लेकर भयभीत हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले के किनारों पर लगभग एक वर्ष पूर्व ही सिंचाई विभाग की ओर से दीवार का निर्माण कराया गया था। गांव भदराली के समीप दीवार टूटने से की घटना के बाद विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष है। गांववासी शवी कुमार, जोगिन्द्र पाल, राज कुमार, मदन लाल, बोनी चौधरी, रघुवीर कुमार, तरसेम लाल, लॉडी, साहिल कुमार, शिवम कुमार, गोरव कुमार, जिमी, जगपाल ने बताया कि सड़क पूरी तरह से बह गई और सड़क के बीच लगभग 30 फीट गहरा व 15 फीट चौड़ा गहरा गड्ढा बन गया है।
घटना से गांव का रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो गया है। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को गांव के बाहर जाने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्हें चिंता सताने लगी कि कहीं यह नाले के पानी में उफान हुआ तो गांव की आबादी जलमग्न हो सकती है।
यदि ऐसा हुआ तो जान व माल का नुकसान तय है। ग्रामीणों के मुताबिक नाले की दीवार कमजोर होने के कारण इसके और भी कई स्थानों से टूटने का खतरा बना हुआ है। अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि नाले में कई स्थानों पर भू-कटाव जारी है। हो रहा है।