फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर हुई पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस

Wed, 26 Feb 2014 11:51 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब पूरे हफ्ते चलेगी। रेल मंत्रालय ने इस फैसले को हरी झंडी दे दी है। ये जानकारी जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज ने बैठक में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस फैसले से बटाला, गुरदासपुर और धारीवाल की जनता को फायदा पहुंचेगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रधान एवं सांसद प्रताप सिंह बाजवा का धन्यवाद किया। अनिल विज ने बताया कि पहले यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह सात बजे पठानकोट से दिल्ली के लिए चलती थी।

अब इसे सातों दिन चलाया जाएगा। शुक्रवार को इसे दुर्गा एक्सप्रेस के नाम से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद ने धौलाधार एक्सप्रेस को रेगुलर करवाने के लिए भी रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विनय महाजन, गुरदेव बाजवा, पूर्ण चंद, पार्षद अजय, पार्षद रमेश कुक, दिनेश महाजन, अनिल महाजन, अनिल दारा, ओंकार सिंह, पीसी चौहान, पार्षद सोनू, विभूति शर्मा, अरविंद शर्मा, सत्यपाल, वेद प्रकाश, वेद शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें