फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड

Sat, 03 May 2014 10:34 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मई के शुरू में ही तपती गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। शनिवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


शनिवार से पहले चार मई 2011 को जिले का तापतान चालिस के पास गया था। तब जिलेे का अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

शनिवार को पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। तपिश बढ़ने से लोग परेशान दिखे। हालांकि, शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। सुबह जब लोग घरों से निकले तो चढ़े पारे के कहर से बचते नजर आए।

कई लोगों ने पेड़ के नीचे खड़े होकर आराम किया तो कुछ ने ऑफिस से निकलने में परहेज किया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में रविवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से ही छूटे पसीने
शनिवार सुबह दस बजे के बाद ही लोगों के पसीने छूटने लगे। स्कूली बच्चों को छुट्टी के समय खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह सात बजे ही तेज धूप निकल आई। 10 बजे से ही गर्मी ने सताना शुरू कर दिया। इस बीच आम दिनों की अपेक्षा सड़काें पर कम लोग दिखे।
विज्ञापन


बीते पांच साल में पठानकोट का पारा
2013    42 डिग्री सेल्सियस  
2012    39 डिग्री सेल्सियस
2011    41 डिग्री सेल्सियस
2010    40 डिग्री सेल्सियस
2009    39 डिग्री सेल्सियस  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें