फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में लाटरी स्टालों पर छापे, सट्टा लगाते दो काबू

Fri, 27 Dec 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट/सुजानपुर। सुजानपुर पुलिस ने दो लाटरी स्टालों पर छापामारी कर लाटरी की आड़ में दड़ा सट्टा खिलाते  दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे नगदी, दड़ा सट्टा की पर्ची और दो कंप्यूटर जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुजानपुर पुलिस के एएसआई अंग्रेज सिंह को माधोपुर में लाटरी स्टाल पर  पंजाब सरकारकी लाटरी की आड़ में लोगों को फंसाकर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर दड़ा सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति को सौ रुपये का नोट निशानदेही करके लाटरी स्टाल पर सट्टा लगाने के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने  लाटरी स्टाल पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसे 9850 रुपये की नगदी, दडा सट्टा की पर्ची और एक कंप्यूटर भी जब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान रणजीत सागर बांध परियोजना की जुगियाल कालोनी निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी प्रकार सुजानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसएनके लाटरी स्टाल पर एक व्यक्ति को 100 रुपये का नोट निशानदेही कर दड़ा सट्टा लगाने के लिए भेजा। छापेमारी कर पुलिस ने दड़ा सट्टा खिलाते एक व्यक्ति को काबू किया।
विज्ञापन


उसकी पहचान पठानकोट के मीरपुर कालोनी निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने लाटरी स्टाल से 12 सौ रुपये की नगदी और कंप्यूटर सेट जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुजानपुर के एसएचओ परमवीर सैनी ने कहा कि दड़ा सट्टा की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें