यादगार ए रफी सोसायटी, गुरदासपुर की ओर से स्थानीय पुराने जिम्नेजियम हाल में मरहूम गायक मोहम्मद रफी की याद में रफी नाइट का आयोजन रविवार देर रात को किया गया।
इस नाइट के लिए 24 नवंबर का दिन इसलिए निर्धारित किया गया क्योंकि इस दिन स्वर्गीय इश्मीत को वायस आफ इंडिया का खिताब प्रदान किया गया था।
इस समारोह की अध्यक्षता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट इंद्रजीत शर्मा ने की। डा. अजय अबरोल, रमण अग्रवाल, त्रिलोचन सिंह रंधावा गेस्ट आफ आनर थे।
विभिन्न जिलों से आए गायकाें ने प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद रफी के गीत पेश किए। इस प्रतियोगिता में गुरदासपुर का बिक्रमजीत सिंह प्रथम रहा। उसने मैं इक राजा हूं गीत गाया। ‘मस्त बहारों का मैं आशिक’ गीत गाकर अमृतसर का कश्मीर गिल द्वितीय रहा जबकि गुरदासपुर की मिताली गुलशन ‘अकेले हैं चले आओ’ गीत गाकर तीसरे स्थान पर रही।
गुरदासपुर के डा. राजन सिंह ने ‘ये जो चिलमन है’, गीत गाकर तीसरा स्थान हासिल किया जबकि पठानकोट के चंद्र प्रकाश गांधी चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने रफी का गीत टूटे हुए ख्वाबों पेश किया।
निर्णायकों की भूमिका स्वर्गीय गायक इश्मीत के पिता गुरपिंदर सिंह सोढी, राजेश भगत और रोमेश कैला ने निभाई। समारोह में क्लब के चेयरमैन राकेश कुमार आर के, प्रधान नीरज उत्तम, उप प्रधान गोल्डी बेदी, महासचिव चंद्रकांत, जिला सलाहकार रोमेश कैला, संयुक्त सचिव, नीरज उप्पल, कोषाध्यक्ष अनिल भंडारी, सलाहकार सतबीर बावा, मीडिया प्रभारी के पी सिंह उपस्थित थे जबकि चंडीगढ़ से कोमल, हरदीप बाणी विशेष रूप से पहुंचीं हुई थीं।