बीती रात को गांव तंगोशाह में पुलिस कर्मी के घर पर गांव के ही दो नशेड़ी
युवकों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ राड से हमला कर दिया और वहां पड़ी
करीब 1.60 लाख रुपये की नकदी छीन ली।
परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल
में भर्ती करवाया। घायल सोहन सिंह ने बताया कि वह बीती रात्रि को अपनी
ड्यूटी से वापस घर तंगोशाह जा रहा था। जैसे ही वह परमानंद बस स्टैंड के पास
पहुंचा तो वहां उनके गांव के दो नशेड़ी युवकों सोनू व गांधी ने अपने अन्य
साथियों के साथ खड़े थे।
उन्होंने उसे हाथ दिखाकर रुकने का इशारा
किया। जब वह अपनी कार से नीचे उतरा, तो वह उसके साथ झगड़ा करने लगे। किसी
तरह वह उनसे बचकर वहां से भाग निकला। जब वह घर लौटा तो उक्त पांचों युवक
वहां आ गए और आते ही उस पर राड से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हाेंने उसकी
वर्दी भी फाड़ दी।
जाते हुए उक्त युवक उसके घर में रखी करीब 1.60 लाख रुपये
की रकम ले गए। इस संबंध में उन्हाेेंने थाना तारागढ़ में शिकायत दर्ज करवा
दी है। थाना तारागढ़ के एसएचओ रविंद्र सिंह ने कहा कि उनके पास शिकायत आई
है। पुलिस जांच कर रही है और जल्दी आरोपियों को पकड़ा जाएगा।