श्री साईं इंस्टीट्यूट बधानी के बाबू राम लुभाया पुंज आडिटोरियम में चल रहे
61वे पंजाब राज्य स्कूल खेल टूर्नामेंट के चौथे दिन अंडर 14, 19 लड़कियों
के बैडमिंटन मुकाबले कराए गए।
शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर
सुखविंदर सिंह और विशेष अतिथि श्री साईं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसके पुंज
ने किया। डीईओ (से) पवन कुमार व एईओ (खेल) अरुण कुमार ने बताया कि अंडर-14
लड़कियों का पहला मैच अमृतसर व बठिंडा के मध्य हुआ। इसमें अमृतसर विजयी
रहा। दूसरे मैच में मोगा ने फिरोजपुर को हराया।
तीसरे मैच में
संगरूर ने फतेहगढ़ साहिब को पराजित किया। चौथा मैच लुधियाना व नवांशहर में,
जिसमें लुधियाना विजयी रहा। फाइनल मैच जालंधर व लुधियाना के मध्य हुआ।
इसमें जालंधर विजयी रहा। इसी तरह अंडर-19 लड़कियों के पहला मैच लुधियाना व
संगरुर के मध्य हुआ, जिसमें संगरुर विजयी रहा। दूसर मैच में फाजिल्का ने
जालंधर को हराया। तीसरा मैच पठानकोट व बठिंडा के बीच हुआ, जिसमें बठिंडा
विजयी रहा।
चौथे मैच में होशियारपुर ने गुरदासपुर को पराजित किया।
पांचवां मैच फरीदकोट व फिरोजपुर के मध्य हुआ, जिसमें फरीदकोट विजता बना। इस
अवसर पर अश्वनी शर्मा, विशाल कुमार, हरसिमरनजीत सिंह, विकास कुमार,
रविंद्र कुमार, नरेंद्र लाल, जोगिंद्र शर्मा, सुमन बाला, बलविंद्र सैनी,
राजकमल, बलबीर कुमार, नरिंद्र सिंह, अशोक कुमार, रणधीर सलारिया, मोनिका
कुमारी, मोनीशा, राजेश कुमार, जगदीश राज, संजीव शर्मा, अमृतपाल कौर, पूजा
पठानिया ,सीमा कुमारी मौजूद रहीं।