फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 24 Jan 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोठे मनवाल स्थित विशेष बच्चों के स्कूल पर रविवार को सरपंच की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की प्रिंसिपल पर जमीन हड़पने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन से प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


विशेष बच्चों का स्कूल खोलने के लिए डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू की ओर से पांच मरला जमीन गांव कोठे मनवाल में दी गई थी। गांववासियों ने रविवार को स्कूल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरपंच किरण कौशल गांववासी निर्मला देवी, प्रीति देवी, सीता देवी, सुषमा, अंकिता, सुनीता, कर्ण सिंह, सुदेश, सपना, जीतो देवी, उषा, विमला, कौशलया देवी, कृष्णा, राज रानी, मुख्त्यार चंद  स्कूल की प्रिंसिपल सुमन भगत पर जमीन हड़पने के साथ कई और गंभीर आरोप लगाए। 

कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित मंटू व गांववासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि  स्कूल पंचायत की भूमि पर खोला गया था, जिसके लिए पांच मरले जमीन दी गई थी। प्रिंसिपल सुमन भगत ने आसपास की पंचायती जमीन भी हड़प ली है।
विज्ञापन


अब स्कूल के साथ लगते 10 मरले के पंचायती प्लाट को भी हडपने की कोशिश की जा रही है। मंटू ने कहा कि प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में जल्द ही पुलिस में शिकायत दी जाएगी। स्कूल प्रिंसीपल सुमन भगत ने गांववासियों के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर गलत आरोप लगाकर स्कूल से निकालने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें