फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बाहर शव रखकर लगाया जाम

Wed, 09 Oct 2013 10:43 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक के गांव काहलांवाली में मंगलवार को हुई बाप-बेटे की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए परिजनों ने बुधवार को पुलिस थाने के बाहर शवों को रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का प्रदर्शन बुधवार शाम तक चला। बाद में पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


मालूम हो कि गांव काहलांवाली में मंगलवार को पंचायती जमीन पर लगे गंदगी के ढेर को लेकर हुए झगड़े में बाप-बेटे की कथित तौर पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि कथित मिलीभगत से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने थाने के समाने करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसपी (डी) विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि सभी नौ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शवों का अंतिम संस्कार वीरवार को किया जाएगा।

इस संबंध में एसपी (डी) विपिन चौधरी पे फोन पर बताया कि इस वारदात के संबंध में एसएचओ डेरा बाबा नानक सतपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा  पुलिस ने नौ आरोपियों में चार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें