फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस की मांग पर फैक्टरी मजदूरों का प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
 बटाला। शहर के फैजपुरा रोड पर स्थित एक फैक्टरी के मजदूरों ने बोनस और वेतन समय पर देने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। मजदूरों ने फैक्टरी मालिकों को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

यूनियन के सीनियर साथी प्रधान अश्वनी कुमार हैपी, रकेश अठवाल और एकटू के सूबा प्रधान कामरेड गुरमीत सिंह बख्तपुरा ने कहा कि फैक्टरी के प्रबंधकों की ओर से वर्करों का प्रोवीडेंट फंड नहीं काटा जा रहा है और नहीं किसी कर्मचारी को ईएसआई की सुविधा प्रदान की गई है। उनको सालाना छुट्टियाें के लाभ भी उनको नहीं दिए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसी वजह ये वर्करों ने 12 नवंबर से हड़ताल पर जाने का निर्णया लिया है। मजदूरों ने फैक्टरी के प्रबंधकों से 15 प्रतिशत बोनस देने और वेतन की अदायगी  माह की दस तारीख से पहले करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें