फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ता न मिलने पर बिफरे कर्मी

Sat, 12 Oct 2013 10:27 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन ब्रांच वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन की बैठक शिमला पहाड़ी पार्क में प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चेयरमैन मंगत सिंह, प्रधान सतीश शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने छह महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक  कर्मचारियों को जनवरी 2013 से बनती महंगाई भत्ते की आठ प्रतिशत किस्त और जुलाई से देय दस प्रतिशत किस्त जारी नहीं की है। इससे कर्मचारियाें में भारी रोष है।

 उन्हाेंने कहा कि पंजाब के पड़ोसी राज्यों ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी है जबकि पंजाब सरकार ने पहले वाली किस्त ही अभी तक नहीं दी है। वहीं पे कमीशन की तीसरी 30 प्रतिशत बकाया किस्त को अभी तक जारी नहीं किया। उन्हाेंने कहा कि विभाग ने मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को एक बर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक नौकरी नहीं दी है।
विज्ञापन


उन्हाेंने सरकार से पंप आपरेटरों को 10300 का स्केल क्लर्क व लैजर कीपर की तर्ज पर देने की मांग की। उन्होंने दर्जा चार कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने की मांग की। इसके अलावा केंद्र की तर्ज पर पंजाब के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग कर बिना देरी के गठन करने की मांग की।

उन्हाेंने कहा कि यूनियन का राज्यस्तरीय इजलास 25 से 27 अक्तूबर तक होशियारपुर में होगा। इस मौके पर सरप्रस्त राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, अमृत पाल, अमरजीत, सुरेश कुमार, राजेश सैनी, बलंवत सिंह, रविंदर चावला, सुरेश कुमार, अविनाश चंद्र, कुलदीप, गोवर्धन सिंह, अश्वनी शर्मा, बलवंत सिंह, महिंदर सिंह, सतीश कुमार, प्रभु लाल, कुलदीप सिंह, सिकंदर सिंह, चमेल सिंह, कुलदीप शर्मा, मोहन सिंह, विजय कुमार, पुरुषोत्त्म सिंह, तारा चंद, सुरिंदर पाल, अमीर चंद, शमशेर सिंह, मोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें