फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जल सप्लाइयों को पंचायतों के अधीन करने के विरोध में पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन ने मंडल कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से यह फैसला वापस लेने और उनकी समस्याओं का निपटारा करने की मांग उठाई।

प्रधान सतीश शर्मा की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में विशेष रूप से पंजाब सर्बाडिनेट सर्विस फेडरेशन के जिला प्रधान राजेंद्र धीमान ने हिस्सा लिया। धीमान व शर्मा ने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत गुपचुप ढंग से अधिसूचना जारी करके वाटर सप्लाइयों को पंचायतों के हवाले करने जा रही है।

प्रदेस में 1995 में भी 856 सप्लाइयों को पंचायतों के अधीन दिया गया है, जो सही तरह नहीं चल पाईं। इन्होंने कहा कि पंचायतों के पास इतने फंड ही नहीं है कि वह इन जल योजनाओं के खर्च उठा सकें। मांग की इस इस कर्मचारी विरोधी फैसले को वापस लिया जाए और जल सप्लायों को विभाग के पास ही रहने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल सप्लाइयों को पंचायतों को देने के विरोध मे 11 मार्च को डीसी दफ्तर के बाहर रोष धरना देने के बाद मांगपत्र दिया जाएगा।

इस मौके पर सरपरस्त राजेंद्र कुमार, मोहन सिंह, मंगत सिंह चेयरमैन, चमेल सिंह, गोवर्धन सिंह, सुरिन्द्र भगत,रविन्द्र चावला, गुरमीत सैनी,राकेश शर्मा, प्यार सिंह, कमल शर्मा,अमीर चंद, अश्चिनी शर्मा,बलवंत सिंह, ठाकुर गोवर्धन सिंह, सतीश कुमार, प्रभू लाल, रमेश कुमार, अश्विनी शर्मा, यशपाल, कंट्रेकट वर्कर यूनियन के प्रधान रघुवीर लाल उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें