फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ रोष मार्च निकाला

Sun, 24 Jan 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल ने रविवार को सुजानपुर में प्रदेश में नशे की बिक्री व किसानों की आत्महत्या के विरोध में रोष मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई सेल के जिला चेयरमैन ठाकुर अमित मंटू ने की। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


रोष मार्च पुल नंबर पांच से शुरू होकर एमसी बाजार, सब्जी मंडी, कठुई बाजार, मेन बाजार, टेंपो स्टैंड, केनाल रोड  से होते हुए दीप नगर में सम्पन्न हुआ। इस मौके  पर अमित मंटू ने प्रदेश में नशे की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है।

जिला पठानकोट में भी हालात बहुत खराब है। हिमाचल व सीमा पार से नशे की खेप आ रही है। पुलिस प्रशासन व सरकार ने अभी तक इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन


किसानों को समय पर अदायगी नहीं हो पा रही। हताशा में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों व मजदूरों की मांगो का पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा और प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर विजय कुमार, संावर सिंह, रोशन लाल, अक्षित कोहाल, संदीप शर्मा, लवली शर्मा, विशन दास, श्याम लाल, मिंटू बसरूप, कुदंन लाल, बालकिशन, पूर्ण सिंह ,राम सिंह, प्रवीण कुमार, नवल शर्मा, सुरजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें